सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Presented their problems to the divisional secretary

Yamuna Nagar News: मंडल मंत्री के सामने रखीं अपनी समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Presented their problems to the divisional secretary
कार्यक्रम के दौरान मंडल मंत्री का स्वागत करते पदा​धिकारी व कर्मचारी। प्रवक्ता - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री रमेश चंद्र मंगलवार को रेल कारखाने की स्टोर शाखा में पहुंचे। इस दौरान उनके सामने कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याएं व परेशानियां रखी गईं।
उनके आगमन पर यूनियन की ओर से स्वागत समारोह करवाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के सचिव, अध्यक्ष, युवा एवं महिला शाखा के पदाधिकारी, स्टोर शाखा के कर्मचारियों ने भाग लिया। स्टोर शाखा सचिव प्रभु राम के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने मंडल मंत्री रमेश चंद्र का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर शाखा से संबंधित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। इस पर मंडल मंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं व मांगे तभी पूरी होंगी, जब संगठन मजबूत व सदस्यों में एकता होगी। कार्यक्रम में कर्मचारियों की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान समारोह में सचिव अशोक कुमार, अध्यक्ष रामकुमार, शीतला प्रसाद और धर्मवीर सहित, युवा शाखा की ओर से दीपक, विपिन, अशोक, किरण बाला, विनिता, दिशा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed