{"_id":"6a287340d1e1c7a6fc01c6c8","slug":"extortion-demand-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-924648-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैंगस्टर काला जठेड़ी के नाम पर 3 करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैंगस्टर काला जठेड़ी के नाम पर 3 करोड़ रुपये की मांगी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई दिल्ली/यमुनानगर। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने एक कारोबारी से गैंगस्टर काला जठेड़ी गैंग के बदमाश बनकर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के यमुनानगर निवासी साहिल गर्ग और राजन कालरा के रूप में हुई है।
मेडिकल उपकरणों का कारोबार करने वाले आरोपी साहिल ने पैसों के लेन-देन के विवाद में दोस्त राजन कालरा और अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले उसके भाई की मदद से वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने अमेरिका से काला जठेड़ी के नाम से धमकी भरे कॉल करवाए और वॉयस मैसेज भिजवाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि राणा प्रताप रोड इलाके में रहने वाले रोहित जैन ने आदर्श नगर थाने में अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से रंगदारी के लिए धमकी भरे कॉल आने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को हरियाणा के काला जठेड़ी गैंग का बदमाश बताया और व्यवसायी साहिल गर्ग का कथित बकाया पैसा वसूलने की बात कही।
विज्ञापन
धमकी देने वाले ने यह भी दावा किया कि रकम की वसूली के लिए उसने साहिल गर्ग से 50 लाख की टोकन राशि ले रखी है। उसने चेतावनी दी कि रुपये का भुगतान नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने धमकी भरी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी।
आदर्श नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि रोहित की बवाना के सेक्टर-5 में प्लास्टिक ग्लू टेप बनाने की फैक्टरी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका हरियाणा के यमुनानगर निवासी साहिल गर्ग के साथ व्यावसायिक विवाद चल रहा था। पूर्व में साहिल गर्ग ने उसके खिलाफ आदर्श नगर में कथित धोखाधड़ी और 2.95 करोड़ का भुगतान न करने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई थी। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि शिकायतकर्ता को धमकाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय तथा एक भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने नामजद आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, जिसमें पता चला कि आरोपी हरियाणा के करनाल, जगाधरी, यमुनानगर एवं चंडीगढ़ में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं।
इसके बाद पुलिस ने इन जगहों पर दबिश दी और आरोपी राजन कालरा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने साहिल गर्ग को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजन कालरा से रंगदारी के अपराध में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन तथा साहिल गर्ग से एक मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों ने इस मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। उन लोगों ने बताया कि काला जठेड़ी गैंग से कोई वास्तविक संबंध नहीं है। उन्होंने केवल शिकायतकर्ता को डराने के लिए उसके नाम का इस्तेमाल किया। ब्यूरो/संवाद
अमेरिका से भिजवाए धमकी भरे मैसेज
जांच में पता चला कि राजन कालरा का भाई अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता है। आरोपी साहिल और राजन ने कारोबारी से पैसे निकालने के लिए साजिश रची। उसके बाद उन लोगों ने खुद को काला जठेड़ी गैंग का बदमाश बनकर वॉयस मैसेज तैयार किया। फिर इन लोगों ने वॉयस मैसेज को राजन के भाई को भेजा। फिर उसके नंबर के जरिये उस मैसेज को कारोबारी को भेजा। इसका मकसद था कि कारोबारी को लगे कि विदेश में बैठा गैंगस्टर उसे धमकी दे रहा है।

Trending Videos