सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The government should remove the Haryana Women's Commission Chairperson from her post if she does not apologize

Yamuna Nagar News: हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष माफी न मांगें तो पद से हटाए सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The government should remove the Haryana Women's Commission Chairperson from her post if she does not apologize
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपती नर्सिंग ऑफिसर। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के आपत्तिजनक बयान का स्वास्थ्य विभाग में विरोध तेज होता जा रहा है। नर्सिंग ऑफिसर ने मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही उनसे मांगी मांगने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि माफी न मांगने पर सरकार उन्हें पद से हटाए।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारी-कर्मचारी तालमेल कमेटी ने आंदोलन को और विस्तार देते हुए हड़ताल आगामी दो दिनों तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत बुधवार को स्वास्थ्य कर्मचारी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे और वीरवार को पूरे दिन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल परिसर में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकत्र होकर रेनू भाटिया के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर महिला आयोग की चेयरपर्सन से सार्वजनिक माफी की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर निशा ने कहा कि हाल ही में कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल के दौरे के दौरान रेणू भाटिया द्वारा मीडिया के सामने नर्सिंग अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के संबंध में की गई टिप्पणी से पूरे स्वास्थ्य विभाग की भावनाएं आहत हुई हैं। स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं और ऐसे में सार्वजनिक मंच से की गई अमर्यादित टिप्पणी उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है।
कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक रेनूभाटिया अपने बयान को वापस लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि यदि माफी नहीं मांगी जाती तो उन्हें महिला आयोग जैसे संवैधानिक पद से हटाया जाना चाहिए। आंदोलन के बीच नर्सिंग कर्मचारियों ने अपने संगठन को भी मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
नर्सिंग एसोसिएशन का गठन
सीनियर नर्सिंग ऑफिसर निशा की अगुवाई में यमुनानगर नर्सिंग एसोसिएशन का गठन किया गया। इसमें नर्सिंग ऑफिसर नीतू को अध्यक्ष, किरन ज्योति को उपाध्यक्ष, विक्रम और परमजीत को सचिव, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रूबिका को कोषाध्यक्ष तथा रूबीना और कुसुम को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्मचारियों का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपती नर्सिंग ऑफिसर। स्वयं

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह को मांग पत्र सौंपती नर्सिंग ऑफिसर। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed