सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Honoring the player selected for the international competition

Noida News: अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी का सम्मान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Honoring the player selected for the international competition
विज्ञापन
फोटो --
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 8वीं ओपन अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को चयनित उत्तर प्रदेश के पैरा एथलीटों के लिए गाजियाबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले की पैरा एथलीट सुवर्ण राज को भी सम्मानित किया गया। दरअसल, जापान के आइची नागोया में 18 से 24 अक्तूबर 2026 तक एशियन पैरा गेम्स का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के अंतिम चयन ट्रायल बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में 25 से 28 मई 2026 तक आयोजित होने वाली 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान होंगे।
उत्तर प्रदेश पैरा एसोसिएशन के टेक्निकल चेयरमैन और यूपी टीम के मैनेजर मोनू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं बीएल एग्रो ग्रुप ने सम्मान किया। हालांकि इसमें पैरा एथलीट गजेंद्र पाल शामिल नहीं हो सके। वह पैरा एथलीट प्रतियोगिता से पहले टीम से जुड़ेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और बीएल आर्गो ग्रुप के प्रबंध निदेशक आशीष खंडेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed