{"_id":"69bbfb1e36a01ad01d0b8db8","slug":"forcibly-occupied-land-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90351-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन पर बोर्ड लगाकर जबरन कब्जे की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन पर बोर्ड लगाकर जबरन कब्जे की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गांव मोहियापुर में जमीनी विवाद में दबंगों ने पीड़ित की जमीन पर जबरन बोर्ड लगाकर कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
सेक्टर-93 गेझा नोएडा निवासी राजकुमार और बलबीर लोहिया ने बताया कि गांव मोहियापुर स्थित उनकी करीब 5200 गज जमीन उनके बच्चों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन भी पूरा हो चुका है। आरोप है कि जतन, महेश, सोनू और धीरज नामक व्यक्तियों ने मिलीभगत कर उनकी जमीन पर अक्तूबर 2025 में अवैध रूप से बोर्ड लगा दिए। इस संबंध में उन्होंने सेक्टर-142 कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब वह अपनी जमीन पर सफाई करने गए तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, लेकिन इसके बावजूद न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही आरोपियों पर कार्रवाई हुई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos