सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four thousand police personnel will handle the security of the Prime Minister.

Noida News: चार हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Four thousand police personnel will handle the security of the Prime Minister.
विज्ञापन
- एयरपोर्ट के उद्घाटन तिथि की घोषणा के बाद पुलिस ने शुरू की तैयारियां, छावनी में बदल जाएगा पूरा जिला
Trending Videos

- एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा सख्त, ड्रोन से की जा रही निगरानी

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री की जनसभा भी होगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तिथि निर्धारित होने के बाद पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तीन से चार हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की घोषणा के बाद एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पुलिसकर्मी ड्रोन उड़ाकर पूरे क्षेत्र पर नजर रख रहे हैं।
पुलिस अधिकारी जेवर में होने वाले कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का मास्टर प्लान तैयार करन में जुटे हैं। अधिकारियो के मुताबिक प्रधानमंत्री के हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट के उद्घाटन स्थल तक अलग-अलग चरणों में फोर्स को तैनात किया जाएगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के तीन लेयर होंगे। जिसमें पहली लेयर में एसपीजी कमांडो होंगे। दूसरी लेयर में पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बल शामिल होंगे। तीसरी लेयर पुलिस की होगी जिसमें तीन हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी शामिल होंगे। सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार होने के बाद सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले आ जाएगी एसपीजी
प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा मुख्य रूप से एसपीजी का होता है। उद्घाटन कार्यक्रम 28 मार्च को है। एसपीजी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम से दो दिन पहले ही जेवर पहुंचकर एयरपोर्ट के आसपास के पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था जांचेगी। एयरपोर्ट के आसपास के गांव और बिल्डिंगों पर भी हथियारबंद सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।

दो दिन में तय हो जाएगा हैलीपैड का स्थान
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नागरिक उड्डयन मंत्री, प्रदेश के राज्यपाल समेत अन्य कई केंद्र और प्रदेश के मंत्री शामिल होंगे। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए अलग-अलग हैलीपैड तैयार किए जाएंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री के लिए भी हैलीपैड तैयार किया जाएगा। हैलीपैड बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल के नजदीक 10 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन्हीं स्थानों पर सभी के लिए हैलीपैड तैयार किए जाएंगे।

कोट
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद एयरपोर्ट के आसपास की निगरानी बढ़ा दी गई है। ड्रोन उड़ाकर भी क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। पुलिस को सख्त निर्देश हैं कि एयरपोर्ट परिसर के आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
- प्रवीण रंजन, पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed