फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former representative accused of misappropriating documents

Noida News: पूर्व प्रतिनिधि पर दस्तावेज हड़पने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी

Sat, 11 Jul 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Former representative accused of misappropriating documents
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली में रियल एस्टेट कंपनी एमएस वर्धमान रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ने पूर्व अधिकृत प्रतिनिधि समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
अधिकृत प्रतिनिधि निशांत कुमार चौबे ने बताया कि कंपनी का कार्यालय सेक्टर ईटा-1 ग्रेटर नोएडा में स्थित है। आरोपी गोपाल बोर्डिया ने कंपनी के निदेशक कैलाश बजाज और शेयरधारक केशव बजाज के साथ मिलकर कंपनी का मूल टाइटल डीड, अनुबंध, वित्तीय रिकॉर्ड, कंपनी की स्टांप, लेटरहेड, न्यायालयी दस्तावेज और वकालतनामा अपने कब्जे में ले लिया और कार्यालय बंद कर भाग गए। कई बार संपर्क करने के बावजूद आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे कंपनी के कानूनी मामलों की पैरवी प्रभावित हुई, ग्राहकों से संपर्क बाधित हुआ और निवेशकों का भरोसा भी कमजोर पड़ा।
विज्ञापन

आरोपी पर कंपनी के लेटरहेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर स्वयं को अधिकृत प्रतिनिधि बताकर लोगों से अब भी लेनदेन कर अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित करने का आरोप है, जिससे कंपनी को लगातार वित्तीय नुकसान हो रहा है। वहीं, कोतवाली प्रभारी उमेश चंद नैथानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed