{"_id":"6a525bf28df6b826d0003aeb","slug":"residents-of-princely-estate-protest-against-encroachment-noida-news-c-1-noi1095-4490686-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अतिक्रमण के खिलाफ प्रिंसली एस्टेट के निवासियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अतिक्रमण के खिलाफ प्रिंसली एस्टेट के निवासियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
नोएडा। प्रिंसली एस्टेट के निवासियों ने अवैध अतिक्रमण के विरोध में निकाला शांतिपूर्ण कैंडल मार्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण के खिलाफ प्रिंसली एस्टेट के निवासियों का प्रदर्शन
कहा, शिकायत के बाद भी समस्या का नहीं हो रहा समाधान, कार्रवाई नहीं होने पर दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-76 स्थित अम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसाइटी में शनिवार शाम अवैध अतिक्रमण के विरोध में बड़ी संख्या में निवासियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रिंसली एस्टेट रेजिडेंट्स वेलफेयर फोरम के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण और सोसाइटी के नियमों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।
निवासियों ने बताया, सोसाइटी में लंबे समय से सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा, रास्तों में अवरोध और अवैध निर्माण जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और अग्नि सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। निवासियों ने मेंटेनेंस ऑफिस के बाहर एकत्र होकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया और मांग की कि सार्वजनिक स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए और सभी निवासियों के लिए एक समान नियम लागू किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई जाएगी। वहीं, इस मामले में एओए अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया, मेंटेनेंस से जो पैसा आता है उसका हर महीने का हिसाब माई गेट पर डाल दिया जाता है। हर साल के पैसे का भी फोरेंसिक ऑडिट कराया जा रहा है।