फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Foundation stone laid for development works at two major temples to promote religious tourism in Dadri

दादरी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: दो प्रमुख मंदिरों के विकास कार्यों का शिलान्यास, करोड़ों की सौगात

Mon, 17 Aug 2026 04:42 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 17 Aug 2026 04:42 PM IST
सार

दादरी विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो प्रमुख मंदिरों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। प्राचीन बेरी वाला मंदिर के लिए 117.47 लाख और श्री सिद्ध कुटी मंदिर के लिए 71.69 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
 

विज्ञापन
Foundation stone laid for development works at two major temples to promote religious tourism in Dadri
दादरी में दो प्रमुख मंदिरों के विकास कार्यों का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के अंतर्गत दादरी विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर ने क्षेत्र के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


प्राचीन बेरी वाला मंदिर के पर्यटन विकास कार्य के लिए 117.47 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। वहीं, ग्राम गुलावली स्थित श्री सिद्ध कुटी मंदिर के विकास कार्य के लिए 71.69 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से दोनों धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इन स्थलों का ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व और अधिक निखरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed