{"_id":"6a85d3565f1b1278ce0c249a","slug":"foundation-stones-laid-for-projects-worth-3195-crore-10000-people-to-get-employment-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9529-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 3195 करोड़ के निवेश वाली परियोजनाओ का हुआ शिलान्यास, 10 हजार को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 3195 करोड़ के निवेश वाली परियोजनाओ का हुआ शिलान्यास, 10 हजार को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3195 करोड़ के निवेश वाली परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास, 10 हजार को मिलेगा रोजगार
वर्चुअली मौजूद रहे मुख्यमंत्री योगी, सेक्टर 10 और 24 में जापानी निवेश वाली दो परियोजनाओं का हुआ भूमिपूजन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। प्रदेश में विदेशी निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बुधवार को यमुना सिटी के सेक्टर-10 और 24 में दो बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली तरीके से कार्यक्रम में मौजूद रहे और दिल्ली से ही जापानी निवेश वाली इन परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। दोनों परियोजनाओं में कुल 3795 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे आने वाले समय में 10 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर खुलेंगे।
सीएम योगी बुधवार को नई दिल्ली में हुए उत्तर प्रदेश-जापान इंवेस्टमेंट मीट-2026 में जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे। वहीं यमुना सिटी के सेक्टर-10 में जापानी निवेश वाली दो बड़ी औद्योगिक इकाइयों के शिलान्यास का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। दिल्ली में कार्यक्रम में मौजूद रहने के साथ ही सीएम योगी ने ऑनलाइन सेक्टर-10 व 24 में दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास कराया। यमुना सिटी में हुए कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र सिंह सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे और जापानी कंपनी के अधिकारियों और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें भारतीय संस्कृति की छवि देखने को मिली।
जापानी कंपनी हर साल बनाएगी 60 हजार ट्रैक्टर
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया गया कि यमुना सिटी के सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड 2029 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के प्रस्तावित संयंत्र में हर साल लगभग 60 हजार ट्रैक्टर और लगभग 15 हजार से ज्यादा निर्माण उपकरण तैयार किए जाएंगे। इस परियोजना से 3,800 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं सेक्टर-10 और 24 में स्पार्क मिंडा का इलेक्ट्रॉनिक्स संयंत्र स्पार्क मिंडा की स्थापना की जाएगी। इसमें लगभग 1,166 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी की परियोजना से करीब 6,440 रोजगार सृजित होंगे और युवाओं के लिए भविष्य में रोजगार की कमी नहीं होगी। इस इकाई में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्विच, सेंसर और यूएसबी से जुड़े उपकरण बनाए जाएंगे। इसकी प्रस्तावित वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 20 लाख यूनिट होगी।
विज्ञापन
वैदिक मंत्रों के साथ जापानी प्रतिनिधिमंडल ने किया भूमि
शिलान्यास के बाद कंपनी इकाई स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ औद्योगिक इकाई का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई। कुबोटा के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिन्जो हनाडा, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निखिल नंदा और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों व जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भूमि पूजन कराया। इस मौके पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा भारत और जापान के संबंध केवल उद्योग, निवेश और व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनकी जड़ें सदियों पुराने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों में हैं।
भारतीय व जापानी झंडे संग पहुंची बेटियां,किसान महिलाएं हुई सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान भारतीय और जापानी संस्कृति का संयुक्त रूप भी देखने को मिला। बेटियां जापानी और भारतीय झंडे के साथ कार्यक्रम में पहुंची और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान किसान महिलाओं और योजनाओं के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को जापानी प्रतिनिधिमंडल के हाथों स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। सरकार और कंपनी की ओर से उन्हें आभार जताया गया कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने अपनी जमीनें सरकार को दी हैं।