सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four people fall ill after eating chicken egg rolls.

Noida News: चिकन एग रोल खाने के बाद चार लोग बीमार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Four people fall ill after eating chicken egg rolls.
विज्ञापन
उल्टी-दस्त और पेट दर्द की हुई दिक्कत, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे नमूने
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा की लोटस पार्क सोसाइटी का रहने वाला है पीड़ित परिवार

रविवार शाम जगत फार्म की रोशनी एग रोल कॉर्नर से खरीदा था रोल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लोटस पार्क सोसाइटी में चिकन एग रोल खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत चार लोग बीमार पड़ गए। इनमें 12 साल की बच्ची समेत तीन बच्चे भी शामिल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने जगत फार्म स्थित रोशनी एग रोल कॉर्नर की जांच की और एग व चिकन एग रोल के दो नमूने जांच के लिए भेजे।

सोसाइटी निवासी व यूपी पुलिस में दरोगा शबनम कुमारी ने बताया कि उसका बेटा मोहक देवगन रविवार शाम मामा अनिल पासवान, मामा की बेटी और अपने एक दोस्त के साथ जगत फार्म गया था। वहां सभी ने रोशनी एग रोल कॉर्नर से चिकन एग रोल लिए। खाने के बाद रात करीब 9 बजे घर पर पहुंचे तो बच्ची की तबीयत खराब हो गई। पेट दर्द के साथ उल्टी व दस्त होने लगी। उसे डॉक्टर को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस घर आने के बाद अनिल पासवान की तबीयत भी खराब हो गई। तेज बुखार के साथ उल्टी व दस्त की समस्या रही। सोमवार को मोहक और उसके दोस्त को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद शाम तक सभी को घर भेज दिया गया लेकिन मोहक का दोस्त अभी अस्पताल में भर्ती है। हालांकि अन्य की तबीयत अभी ठीक नहीं है। उल्टी व दस्त की समस्या है। फिर से डाॅक्टर को दिखाना होगा।
उनका कहना है कि सोसाइटी के और लोगोें ने भी बीमार होने की जानकारी दी। कुछ का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले रोल खाया था तो उनको भी उल्टी दस्त की समस्या रही थीं। इसकी शिकायत प्रशासन से की है।
सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दुकान से एक एग और एक चिकन एग रोल का नमूना लिया गया है जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकान संचालक को साफ-सफाई व शुद्धता का ध्यान रखने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed