{"_id":"69e77a7bfd4ea8f59b0b7bd3","slug":"from-letters-to-business-post-office-becomes-commercial-hub-noida-news-c-1-noi1095-4188389-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खतों से कारोबार तक... पोस्ट ऑफिस बना कॉमर्शियल हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खतों से कारोबार तक... पोस्ट ऑफिस बना कॉमर्शियल हब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-डिजिटल युग में पोस्ट ऑफिस ने कॉमर्शियल सेक्टर में बनाई मजबूत पहचान
-पोस्ट ऑफिस ने 2024 में 2.87 करोड़ व 2025 में 3.20 करोड़ आर्टिकल भेजे
ज्योति कार्की
नोएडा। एक समय था जब पोस्ट ऑफिस केवल चिट्ठियों के जरिए लोगों के दिलों को जोड़ने का माध्यम था, लेकिन आज यह तेजी से कॉमर्शियल हब में तब्दील हो गया है। स्पीड पोस्ट और बीएनपीएल (बुक नाउ पे लेटर) जैसी सेवाओं के माध्यम से बड़े पैमाने पर पार्सल और आर्टिकल इसके माध्यम से भेजे जा रहे हैं।
साल 2024 में पोस्ट ऑफिस ने जहां 2.87 करोड़ आर्टिकल भेजे, वहीं 2025 में यह संख्या 3.20 करोड़ से अधिक हो गई। अगर महीनों के हिसाब से तुलना करें तो 2025 में कई महीनों में आर्टिकल की संख्या में साफ बढ़ोतरी देखने को मिली। खासकर सितंबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में बड़ा उछाल दिखा। फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा उछाल दिखा, जहां करीब 11 लाख अधिक आर्टिकल भेजे गए। अप्रैल से अगस्त तक कुछ महीनों में हल्की गिरावट दिखी, लेकिन साल के दूसरे हिस्से में ऑर्डर ने कुल आंकड़े को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया।
2024 और 2025 का संयुक्त आंकड़ा
| महीना | 2024 | 2025 |
| अप्रैल | 20,53,329 | 19,54,871 |
| मई | 24,86,441 | 22,80,159 |
| जून | 25,10,182 | 22,64,561 |
| जुलाई | 29,09,503 | 28,70,207 |
| अगस्त | 25,80,923 | 24,46,413 |
| सितंबर | 26,80,029 | 33,66,377 |
| अक्टूबर | 24,04,159 | 26,70,176 |
| नवंबर | 22,90,860 | 28,30,384 |
| दिसंबर | 24,75,685 | 29,60,800 |
| जनवरी | 25,30,360 | 29,03,499 |
| फरवरी | 16,77,977 | 28,04,009 |
| मार्च | 21,69,376 | 26,53,060 |
| कुल | 2,87,68,833 | 3,20,04,516 |
कोट
पिछले साल के मुकाबले इस साल एक करोड़ से ज्यादा ऑर्डर भेजे गए हैं। लोगों के बीच आज भी पोस्ट ऑफिस को लेकर भरोसा कायम है। इस उपलब्धि में हर कर्मचारी की मेहनत शामिल है। इसे और बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। -अजय जैन, मैनेजर,बीएनपीएल
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X