सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsdg

Noida News: पानी के बकाए पर ब्याज में 40 प्रतिशत तक की छूट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
fsdg
विज्ञापन
पानी के बकाए पर ब्याज में 40 प्रतिशत तक की छूट
Trending Videos

-1 मई से नोएडा प्राधिकरण ने प्रभावी की एमनेस्टी स्कीम, 31 जुलाई तक रहेगी लागू

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने दो साल बाद पानी के बकाया बिल और लगे जुर्माने पर ब्याज से राहत के लिए एमनेस्टी स्कीम 1 मई से प्रभावी कर दी है। अब इसमें पहले महीने 40 तो दूसरे महीने 30 और तीसरे महीने में बकाया जमा करने पर ब्याज पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। शहर में 90 हजार से ज्यादा पानी कनेक्शन हैं। इस राहत योजना की श्रेणी में 20 हजार से ज्यादा आवंटी शामिल होने का अनुमान है। आखिर बार यह योजना प्राधिकरण 2023 में लाया था। इसके बाद जो बकाएदार हैं उनको इंतजार था। प्राधिकरण के जल विभाग का 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। ब्याज पर छूट की योजना से बकाया जमा होने में तेजी आएगी। 6 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में प्राधिकरण ने एमनेस्टी स्कीम लाने की मंजूरी ली थी।
प्राधिकरण के जल विभाग के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि 1 अगस्त से यह योजना स्वत: समाप्त हो जाएगी। तय समय के बाद पूरा बकाया लिया जाएगा। योजना से जुड़ी और जानकारी व आवेदन के लिए बकाएदार प्राधिकरण के सेक्टर-5, 37 व 39 दफ्तर में जाकर संपर्क कर सकते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-026 में प्राधिकरण में जल-सीवर विभाग ने 126 करोड़ रुपये जमा करवाए हैं। वहीं अप्रैल माह में 38 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed