सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hgfd

Noida News: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सीजेएम ने की बैठक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
hgfd
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जिले में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिकेष पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि सभी न्यायिक अधिकारी अपने-अपने न्यायालयों में लंबित मामलों का पूर्व चिन्हांकन करें और संबंधित पक्षकारों को समय रहते नोटिस जारी कर सूचना दें, ताकि लोक अदालत के दिन अधिकतम मामलों का आपसी सहमति से निपटारा हो सके। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed