{"_id":"6a43c5ccbe21a0fb6704f888","slug":"fsfgd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98851-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिम्स में राष्ट्रीय मेडिकल डिवाइस रेगुलेशन कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिम्स में राष्ट्रीय मेडिकल डिवाइस रेगुलेशन कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय मेडिकल डिवाइस रेगुलेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिम्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से नियामक संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि, मेडिकल डिवाइस निर्माता, चिकित्सक, शोधकर्ता, निवेशक और हेल्थकेयर स्टार्टअप्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के मेडिकल डिवाइस इकोसिस्टम को नियामकीय अनुपालन, गुणवत्ता, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी ने जिम्स की अत्याधुनिक क्लिनिकल ट्रायल फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एसीईओ शैलेंद्र कुमार भाटिया ने प्रस्तावित मेडिकल डिवाइस पार्क का विजन प्रस्तुत किया।