सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang involved in multi-crore land fraud through fake registries busted in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: फर्जी रजिस्ट्री से 3.03 करोड़ की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, तीन ठग दबोचे; सरगना फरार

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा में जारचा पुलिस ने प्रदीप राणा, खुशबू देवी और ज्योत्सना को गिरफ्तार किया है। फरार सरगना टीटू राणा उर्फ गौरव की तलाश जारी है।। ये गिरोह नकली दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का काम करता था।

Gang involved in multi-crore land fraud through fake registries busted in Greater Noida
शातिर गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जारचा कोतवाली पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े और शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना जारचा पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड और एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि गिरोह अब तक कई लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने शुक्रवार को सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर समाना नहर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Trending Videos


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप राणा (53), निवासी सहारा होम्स लालकुआं गाजियाबाद, खुशबू देवी (45), निवासी भोजपुर बिहार और ज्योत्सना (42), वर्तमान निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रदीप राणा ने खुलासा किया कि इस गिरोह का सरगना उसका सगा भाई टीटू राणा उर्फ गौरव है, जो फिलहाल फरार है। गिरोह में करीब 20 से 25 सदस्य शामिल हैं, जिनमें महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी का खेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम देता था। सबसे पहले ऐसे भूखंडों की पहचान की जाती थी जिनके असली मालिक बाहर रहते थे या जिनकी जमीन की निगरानी कम होती थी। इसके बाद असली मालिक की पूरी जानकारी जुटाई जाती थी। फिर गिरोह के सदस्य कूटरचना कर नकली आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार करते थे। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गिरोह का कोई सदस्य खुद को जमीन का असली मालिक बताकर रजिस्ट्री कार्यालय में प्रस्तुत होता था। इसके बाद जमीन की फर्जी रजिस्ट्री अपने या किसी साथी के नाम करा ली जाती थी। रजिस्ट्री होने के बाद उसी जमीन को किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दिया जाता था और मोटी रकम वसूल ली जाती थी। ठगी से प्राप्त धनराशि को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार मोबाइल नंबर बदलते थे और अलग-अलग स्थानों पर रहकर पुलिस से बचते थे।

दर्जनों मामलों में कर चुके हैं फर्जीवाड़ा
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह द्वारा अब तक दर्जनों फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों रुपये की ठगी की जा चुकी है। आरोपी प्रदीप राणा और उसका भाई टीटू राणा पहले से ही कई गंभीर मामलों में वांछित रहे हैं। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी प्रदीप राणा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

वर्ष 2015 से लेकर 2026 तक उस पर लगातार आपराधिक मामले दर्ज होते रहे हैं। आरोपी संगठित तरीके से अपराध करता था और हर बार नए तरीके अपनाकर लोगों को झांसा देता था। गिरोह की कार्यप्रणाली से साफ है कि यह एक प्रोफेशनल नेटवर्क था, जो लंबे समय से सक्रिय था। थाना जारचा में दर्ज पांच अलग-अलग मुकदमों में भी ये आरोपी वांछित चल रहे थे। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिताकी विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।

महिलाओं की भूमिका भी अहम
इस गिरोह में महिलाओं की भी अहम भूमिका थी। पुलिस के अनुसार महिला सदस्य फर्जी पहचान बनाकर रजिस्ट्री कार्यालय में जाती थीं, जिससे शक कम होता था। इस कारण गिरोह को लंबे समय तक पकड़ा नहीं जा सका।

फरार सरगना की तलाश जारी पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना टीटू राणा उर्फ गौरव की तलाश में जुटी है। उसके खिलाफ भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed