फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddh Nagar's third CM Composite School to be built in Dankaur

ग्रेनो: दनकौर में बनेगा जिले का तीसरा सीएम कंपोजिट स्कूल, मिनी स्टेडियम से लेकर अन्य सभी मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 03 Aug 2026 09:27 AM IST
Vijay Singh Pundir अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 03 Aug 2026 09:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल योजना के तहत जिले में पहले से दो स्कूलों का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें दादरी के प्यावली और जेवर के रबूपुरा के सेक्टर 34 में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल बनाए जा रहे हैं। अब दनकौर में तीसरे स्कूल के लिए जमीन मिल जाने से जिले में शिक्षा का बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा।

विज्ञापन
Gautam Buddh Nagar's third CM Composite School to be built in Dankaur
गौतमबुद्धनगर का तीसरा सीएम कंपोजिट स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित अमरपुर गांव में तीसरा सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल बनेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से छह एकड़ जमीन विभाग को मिलेगी। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक स्कूल में प्री प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। स्कूल के निर्माण से दनकौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल योजना के तहत जिले में पहले से दो स्कूलों का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें दादरी के प्यावली और जेवर के रबूपुरा के सेक्टर 34 में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल बनाए जा रहे हैं। अब दनकौर में तीसरे स्कूल के लिए जमीन मिल जाने से जिले में शिक्षा का बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा। छात्रों को स्मार्ट क्लास, आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी, खेल मैदान, ऑडिटोरियम, कला एवं संगीत कक्ष, सुरक्षित पेयजल, सीसीटीवी निगरानी और दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से हो रही थी मांग
दनकौर और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी तथा औद्योगिक एवं आवासीय विकास को देखते हुए लंबे समय से एक सरकारी स्कूल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्तमान में कई छात्रों को उच्च कक्षाओं की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के विद्यालयों में जाना पड़ता है। नए कंपोजिट स्कूल के बनने से छात्रों को घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी और अभिभावकों की आर्थिक व समय संबंधी परेशानियां भी कम होंगी। अधिकारियों का कहना है कि भूमि उपलब्ध होने के बाद अब निर्माण संबंधी औपचारिक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जाएंगी। स्कूल शुरू होने पर क्षेत्र के हजारों छात्रों का नामांकन किया जा सकेगा।

विज्ञापन

मिनी स्टेडियम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
30 करोड़ से बनने वाले इन विद्यालयों में प्री नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। यहां अंग्रेजी माध्यम की आधुनिक शिक्षा, 30 स्मार्ट क्लास, साइंस, रोबोटिक्स व कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, मिनी स्टेडियम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कौशल विकास केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक विकास भी हो सके। वे रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी तैयार हो सकेंगे। जब वे 12वीं की पढ़ाई करके निकलेंगे तो उनके पास कोई न कोई हुनर भी होगा।

ड्रॉप आउट दर में आएगी कमी
एक ही कैंपस में प्री नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई का एक लक्ष्य प्रदेश में ड्रॉप आउट दर में कमी लाना भी है। शासन का मानना है कि यहां पर प्री नर्सरी में प्रवेश लाने वाला बच्चा 12वीं की पढ़ाई पूरी करके निकलेगा

जेवर के बच्चों के लिए इंटर कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जमीन दिलाई जा रही है। जिससे उच्च गुणवत्ता की शिक्षा बच्चों को मिल सकेगी। - धीरेंद्र सिंह, विधायक जेवर

अमरपुर गांव में 6 एकड़ जमीन मिल रही है। यहां जनपद का तीसरा सीएम कंपोजिट स्कूल बन जाएगा। जिससे हजारों छात्रों को फायदा मिलेगा। - राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed