सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar came at 70th position in NIPUN Assessment Examination in Uttar Pradesh

गौतम बुद्ध नगर निपुण एसेसमेंट में फेल: सिर्फ 29 फीसदी स्कूल पास, 70वें पायदान पर आया; बीएसए ने कही ये बात

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 17 Mar 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

गौतमबुद्ध नगर निपुण एसेसमेंट में पिछड़ गया, जहां केवल 29 प्रतिशत स्कूल ही निपुण घोषित हुए। जिले को प्रदेश में 70वां स्थान मिला। बिसरख और जेवर ब्लॉक का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जिससे शिक्षा विभाग के दावे कमजोर साबित हुए।

Gautam Buddha Nagar came at 70th position in NIPUN Assessment Examination in Uttar Pradesh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शो विंडो कहे जाने वाला गौतमबुद्ध नगर निपुण एसेसमेंट परीक्षा में फेल हो गया है। जनपद के 29 प्रतिशत स्कूल ही निपुण घोषित हुए हैं। प्रदेश में जनपद की स्थिति 70वें पायदान पर आई है। केवल 123 स्कूल ही जनपद में निपुण मिले हैं। सबसे हाईटेक कहे जाने वाला बिसरख ब्लॉक की स्थिति बेहद खराब है मिश्रा ब्लॉक में 117 स्कूलों में असेसमेंट कराया गया था, जिसमें से केवल 19 स्कूल ही निपुण मिले हैं। 

Trending Videos


वहीं जेवर ब्लॉक में 93 स्कूलों में एसेसमेंट हुआ था,जिसमें से केवल 15 स्कूल ही निपुण घोषित किए गए हैं। यह दोनों ब्लॉक 16 प्रतिशत ही परिणाम दे पाए हैं। शिक्षा विभाग के सारे दावे फेल साबित हो गए हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में पढ़ने वाले डीएलएड प्रशिक्षु ने स्कूल में आकलन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को निपुण बनाने में करोड़ों रुपये बजट खर्च करने के बाद भी शिक्षा विभाग को निराशा हाथ लगी है। भाषा और गणित में छात्रों को निपुण बनाने का अभियान 2021 से चल रहा है, लेकिन 2026 में भी केवल 29 प्रतिशत छात्र भाषा और गणित में परिपक्व है। 

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद में शिक्षा की स्थिति क्या है। दादरी और दनकौर ब्लॉक ने जनपद की स्थिति को थोड़ा सुधार दिया है। वरना जनपद 29 प्रतिशत का भी आंकड़ा छू नहीं पता। दादरी में करीब 51 फीसदी स्कूल निपुण घोषित हुए। वहीं दनकौर में 35 फीसदी स्कूल निपुण बने हैं।

शिक्षकों का कई बार कराया गया प्रशिक्षण
निपुण के परिणामों ने विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।कई बार शिक्षकों का प्रशिक्षण कराया गया। उसके बाद भी जनपद का परिणाम कई सवाल खड़े कर रहा है। प्रदेश में सबसे हाईटेक जनपद होने के बाद भी यहां की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। सबसे अच्छे स्कूल प्रदेश में बिसरख ब्लॉक में ही हैं। उसके बाद भी सबसे अधिक खराब स्थिति इस ब्लॉक की है।

निपुण परीक्षा में टॉप पांच जनपद
निपुण परीक्षा के परिणाम में पहला स्थान अलीगढ़, दूसरा कासगंज, तीसरा महराजगंज, चौथा कौशांबी और पांचवा संभल ने हासिल किया है। यहां सबसे ज्यादा स्कूल निपुण घोषित हुए हैं। यह जनपद वह हैं। जहां पर सुविधाओं की काफी कमी है। उसके बाद भी इन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

ब्लॉक के हिसाब से परिणाम

  • बिसरख- 117 में से 19
  • जेवर - 93 में से 15
  • दनकौर - 114 में से 40
  • दादरी - 96 में से 49


उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आया है। कहां-कहां कमियां हुई है। उसका एनालिसिस किया जाएगा। जल्द शिक्षकों के साथ बैठक करके आगे की रणनीति बनाई जाएगी। - राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed