{"_id":"6a1ee5d4b80e3a508e046285","slug":"gfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96336-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय विहार सोसाइटी के पास कार की टक्कर से एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सूरजपुर निवासी बबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल की शाम उनके पति रामप्रकाश अपनी स्कूटी से केंद्रीय विहार सोसाइटी के सामने से गुजर रहे थे। तभी एक कार के चालक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो