सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Golfer Arjun selected in IGPL

Noida News: गोल्फर अर्जुन का आईजीपीएल में हुआ चयन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Golfer Arjun selected in IGPL
गोल्फर अर्जुन भाटी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
- हैदराबाद टीम से खेलेंगे, 10 सिंतबर से शुरू होगी प्रतियोगिता
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाने का सपना देखने वाले जिले के गोल्फर अर्जुन भाटी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अर्जुन को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) में अर्जुन का चयन हो गया हैं। वह हैदराबाद टीम की ओर से प्रतियोगिता में शामिल होंगे। टीम ने अपने साथ जोड़ते हुए अर्जुन को खरीदा है।


आईपीएल की तर्ज पर 10 सितंबर से शुरू होने वाले आईजीपीएल की बृहस्पतिवार को घोषणा कर दी गई हैं। लीग के सह मालिक पूूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह लीग भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) और भारतीय महिला गोल्फ संघ (डब्ल्यूजीएआई) के साथ साझेदारी में होगी। इसमें ग्रेटर नोएडा के मायंचा गांव निवासी गोल्फर अर्जुन भाटी हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगें। लीग में पहले वर्ष में 48 पेशेवर खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें 36 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्फर के पिता बॉबी भाटी ने बताया कि ऊपरवाले के आशीर्वाद और अर्जुन की कड़ी मेहनत का परिणाम है। लगातार अभ्यास के दम पर उसने अपनी अलग पहचान बनाई है।


कई देशों में दिखेगा गोल्फर का जलवा

आईजीपीएल में चयन उसके करियर को ओर आगे ले जाने में काफी मदद करेंगा। 2026 में अर्जुन कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शामिल होंगे। नमें इंग्लैंड, मोरक्को, मॉरीशस, साउथ अफ्रीका के अलावा भारत के विभिन्न गोल्फ टूर्नामेंट शामिल हैं।




राष्ट्रीय यूथ अवॉर्ड किया जा चुका सम्मानित
अर्जुन को भारत सरकार की ओर से वर्ष 2025 में उन्हें राष्ट्रीय यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं। वर्ष 2020 में जब पूरी दुनिया और देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था तब अर्जुन ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 4.30 लाख रुपये की राशि दान में दी थी। यह राशि उन्होंने अपनी 102 ट्रॉफियां और वह जूते बेचकर जुटाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed