सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gas shortage spoiled the taste of the feast, people donated cylinders from their homes.

Noida News: गैस की किल्लत ने बिगाड़ा भंडारे का स्वाद, लोगों ने घरों से दान किए सिलिंडर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Gas shortage spoiled the taste of the feast, people donated cylinders from their homes.
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर शहर में आयोजित हुए भंडारे, एक-दूसरे की मदद से की सिलिंडर की व्यवस्था
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। शहर में इस बार हनुमान जयंती का पर्व गैस सिलिंडर की कमी के कारण प्रभावित हुआ। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव से पैदा हुए इस संकट के कारण शहर में होने वाले भंडारे का प्रसाद बनाना आयोजकों के लिए बड़ी चुनौती रहा।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-सोसाइटी और ग्रामीण इलाकों में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया था, लेकिन अधिकांश जगहों पर गैस सिलिंडर की कमी रही। आयोजकों को एक-दूसरे से सिलिंडर मांगकर किसी तरह व्यवस्थाएं पूरी कीं। इस वजह से कई जगहों पर भोजन बनाने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित कमर्शियल बेल्ट में आयोजित हुए भंडारे के आयोजक एडवोकेट सुशांत शर्मा ने बताया कि सिलिंडर की व्यवस्था उन्हें अपने परिचितों और दोस्तों से करनी पड़ी। जिन घरों में दो सिलिंडर थे, वहां से एक सिलिंडर भंडारे के लिए लिया गया।
संकट की इस घड़ी में ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-1 में सीनियर सिटीजन ग्रुप ने सेवा भाव निभाया।निवासी अनूप ने बताया कि बुजुर्गों ने अपने घरों के सिलिंडर भंडारे के लिए दे दिए। किसी ने आधा भरा सिलेंडर दिया तो किसी ने पीएनजी लगने के बाद बचा हुआ स्टॉक उपलब्ध कराया। इस पहल से भंडारा सुचारू रूप से संपन्न हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed