सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drinking water crisis in Vikas Bhawan, people troubled by faulty RO

Noida News: विकास भवन में पेयजल संकट, खराब आरओ से लोग परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Vikas Bhawan, people troubled by faulty RO
विज्ञापन
- एक माह से बंद पड़ा आरओ, फरियादी हैंडपंप के पानी पर निर्भर
Trending Videos


ग्रेटर नोेएडा(संवाद)। विकास भवन सूरजपुर में गर्मी शुरू होते ही पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। भवन में लगा एकमात्र आरओ पिछले एक महीने से खराब पड़ा है, जिससे यहां आने वाले लोगों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक, पशुपालन, कृषि और उद्यान समेत 24 से अधिक विभागों के कार्यालय संचालित होते हैं। यहां रोज बड़ी संख्या में फरियादी और आम लोग आते हैं, लेकिन शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ठप होने से सभी को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
परिसर में लगे हैंडपंप का पानी भी पीने योग्य नहीं है, जिसके कारण लोग मजबूरी में उसी का उपयोग कर रहे हैं या फिर पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। बताया गया कि यह आरओ पिछले वर्ष केनरा बैंक की शाखा द्वारा लगाया गया था, जिससे पूरे भवन की पेयजल जरूरतें पूरी होती थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक माह से आरओ खराब होने के बावजूद अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed