{"_id":"69d29afa707816356b0207fe","slug":"uproar-in-gbm-allegations-of-financial-irregularities-against-aoa-noida-news-c-23-1-lko1064-91612-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीबीएम में हंगामा, एओए पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीबीएम में हंगामा, एओए पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीजल बिलिंग, मेंटेनेंस बढ़ोतरी और पारदर्शिता को लेकर भड़के निवासी, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में रविवार को हुई जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निवासियों ने एडहॉक एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) पर वित्तीय अनियमितताओं, पारदर्शिता की कमी और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद एओए पदाधिकारी बैठक छोड़कर चले गए।
निवासी दिलीप ने बताया कि वित्तीय विवरणों में डीजल की बिलिंग 194.6 रुपये प्रति लीटर की दर से दिखाई गई, जिससे खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि पूर्व में एमएसपी पर खरीद के बावजूद अतिरिक्त 8 प्रतिशत कमीशन वसूला गया, जो पूरी तरह अपारदर्शी है। साथ ही कई वित्तीय निर्णय बिना जनरल बॉडी की अनुमति के लिए जा रहे हैं, जिसे नियमों का उल्लंघन बताया गया। बैठक में प्रस्तावित मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि का भी कड़ा विरोध हुआ और अधिकांश निवासियों ने इसे अस्वीकार कर दिया। आरोप है कि वित्तीय मुद्दों पर सवाल उठाने वाले कुछ निवासियों को बोलने से रोका गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
सुरक्षा मुद्दों को लेकर प्रशासन से की मांग-
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने गंभीर चिंता जताई। स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए सुरक्षा मजबूत करने और सख्त निगरानी की मांग की गई। साथ ही सोसाइटी के आसपास की दुकानों को रात 11 बजे के बाद बंद कराने के निर्देश दिए गए। निवासियों ने सामूहिक रूप से वर्तमान एओए को भंग कर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग उठाई। इसके अलावा सभी वित्तीय लेनदेन का स्वतंत्र ऑडिट, टेंडर और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि पर रोक लगाने की भी मांग की गई। निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि इन मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो निवासी कानूनी कार्रवाई करने और इस मामले को व्यापक सार्वजनिक मंचों तक ले जाने के लिए बाध्य होंगे।
Trending Videos