{"_id":"69d25baff187cc9e4d0ba4d2","slug":"lack-of-facilities-in-the-sector-lack-of-public-transport-causes-problems-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91570-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टर में सुविधाओं का अभाव, सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टर में सुविधाओं का अभाव, सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से परेशानी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन 1ए में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की सम
विज्ञापन
- ओमीक्रॉन वन-1 निवासियों ने कहा, ग्रीन बेल्ट से लेकर पार्कों की स्थिति बेहद खराब, लावारिस कुत्तों से परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर में ग्रीन बेल्ट से लेकर पार्कों की स्थिति बेहद खराब है। लावारिस कुत्तों से निवासी परेशान हैं। संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी समाधान नहीं निकाला। सार्वजनिक परिवार नहीं होने से निवासी निजी वाहनों के भरोसे हैं। यह सभी मुद्दे अमर उजाला संवाद में रविवार को ओमीक्रॉन वन-1 के निवासियों ने उठाएं। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान नहीं होने पर अब प्रदर्शन करने की रणनीति बना रहे हैं।
निवासियों ने बताया कि सेक्टर में मार्केट नहीं होने से उन्हें एच्छर बाजार जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती हैं। सेक्टर में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं के बराबर होती है। कई बार पुलिस अधिकारियों से चोरी व अन्य समस्याओं की शिकायत की गई लेकिन वह भी अनसुनी कर देते हैं। प्राधिकरण ने सेक्टर के चारों ओर तार फेंसिंग करने का वादा किया था जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है।
निवासियों ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। निवासियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की है कि ओमीक्रोन-वन ए की जगह सेक्टर का नाम केवल ओमीक्रोन करने की मांग की है। उनका कहना है कि ओमीक्रोन-1ए होने से लोग भ्रमित हो जाते हैं।
दो साल से नहीं शुरू हो पाए वेंडिंग जोन
निवासियों ने बताया कि दो साल पहले बाजार के लिए वेंडिंग जोन बनाएं गए थे। जो अब तक शुरू नहीं हो पाएं हैं। निवासियों के मुताबिक प्राधिकरण के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पानी की लाइन आए दिन फट जा रही है। कई बार लाइन बदलने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा गया लेकिन कार्रवाई नही हुई।
मार्केट नहीं होने के कारण एच्छर बाजार जाना पड़ता है। प्राधिकरण को जल्द बाजार बनाना चाहिए। -योगेंद्र मावी
सेक्टर में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। पुलिस को इलाके में लगातार पेट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए। - बृजेश भाटी
सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने के कारण कहीं जाने और आने में काफी परेशानी हो रही है। - जयवीर यादव
लावारिस और पालतू कुत्तों से सेक्टर के लोग परेशान हैं। अधिकारियों को इस बाबत कदम उठाने चाहिए। - अनिल शर्मा
ओमीक्रोन-1 ए की जगह सेक्टर का नाम ओमीक्रोन होना चाहिए। नाम में 1-ए से लोग भ्रमित हो जाते हैं। - जोगेंद्र सिंह
सेक्टर में ग्रीन बेल्ट और पार्कों की स्थिति बेहद खराब है। इसे तत्काल प्रभाव से सही कराना चाहिए। - तुषार
Trending Videos