फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government college students created a vertical garden

Noida News: राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने तैयार किया वर्टिकल गार्डन

Fri, 31 Jul 2026 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Government college students created a vertical garden
नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने बेकार पड़े प्लास्टिक ड्रम से वर्टिकल गार्डन तैयार किया है। यह परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ रीसाइक्लिंग और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे रहा है। ड्रमों को अंदर से काटकर, उनमें मिट्टी और खाद भरकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। इस वर्टिकल गार्डन की सबसे खास बात यह है कि इसे इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि कम से कम जगह में अधिकतम पौधे लगाए जा सकें। बॉटनी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ संघमित्रा ने बताया कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, उन्हें पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। इस तरह की गतिविधियां छात्रों में रचनात्मकता, टीमवर्क की भावना और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed