{"_id":"6a787563d2b6e4e6f903cb6b","slug":"gsdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102736-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शादी का झांसा देकर 56.40 लाख की ठगी करने वाले नाइजीरियन को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शादी का झांसा देकर 56.40 लाख की ठगी करने वाले नाइजीरियन को नहीं मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अदालत से)
-कोर्ट ने कहा- अपराध की गंभीरता को देखते हुए राहत नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मैट्रिमोनियल साइट और सोशल मीडिया से महिलाओं का डाटा जुटाकर प्रेमजाल में फंसाने और झूठी पहचान बताकर ठगी करने के आरोपी नाइजीरिया के निवासी आरोपी सैमुअल उर्फ सैम उर्फ ओगुन की जमानत याचिका खारिज कर दी। है। आरोपी पर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर 56.40 की ठगी का आरोप है।
अभियोजन के अनुसार वादिनी को 17 जनवरी 2025 को आरोपी का संदेश मिला था। खुद को विदेश में होना बताकर आरोपी ने बाद में एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े जाने की कहानी गढ़ी और वित्त मंत्रालय व न्यायालय की कार्रवाई का भय दिखाकर वादिनी से विभिन्न बैंक खातों में कुल 56 लाख 40 हजार रुपये स्थानांतरित करा लिए। 18 मार्च 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि महिला के बैंक खाते से कोई सीधा लेनदेन नहीं हुआ है।
वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी ने प्रकाश भाई नाम से यूनाइटेड किंगडम का फर्जी डिप्लोमेटिक पहचान पत्र फोटोशॉप से एडिट कर बनाया था। मैट्रिमोनियल साइट्स व सोशल मीडिया से महिलाओं का डाटा जुटाकर व्हाट्सएप कॉल-चैट के जरिए उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर ठगी करता था। जांच में आरोपी के कब्जे से फर्जी अमेरिकी पासपोर्ट, टेक्सास चालान अनुज्ञप्ति और अन्य फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए। अदालत ने अपराध की गंभीरता जमानत याचिका खारिज कर दी।