{"_id":"69e0f3bdba16e2dbc20c35ea","slug":"gsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92422-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्य कराटे चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे जिले के यश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्य कराटे चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे जिले के यश
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर हुआ चयन, 24–26 अप्रैल को लखनऊ में करेंगे प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के कराटे खिलाड़ी यश भाटी, लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ हैं।
कराटे वेलफेयर एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की ओर से नोएडा से सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 12 अप्रैल को जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न भार वर्ग एवं आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी यश भाटी ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अन्य खिलाड़ी प्रियांश ने कांस्य पदक हासिल किया। बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ी स्कूल में संचालित कराटे अकादमी में कोच राजीव की देखरेख में कराटे के गुर सीखते हैं। कोच ने बताया कि जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर यश का चयन 24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं।
Trending Videos