सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Protest: Another member of Mazdoor Bugle Squad arrested

Noida Protest: हिंसा के मास्टरमाइंड आदित्य के लगातार संपर्क में थे, मजदूर बिगुल दस्ते का दो और सदस्य गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सार

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है, और दोनों पर आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है। ये दोनों कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में थे। 

Noida Protest: Another member of Mazdoor Bugle Squad arrested
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा पुलिस ने 13 अप्रैल को श्रमिकों के प्रदर्शन में हुई हिंसा में मजदूर बिगुल दस्ता के दो और सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है, और दोनों पर आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों कथित मास्टरमाइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में थे। 

Trending Videos


आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी आदर्श नगर दिल्ली के रूप में हुई है । पुलिस के मुताबिक आरोपी बिगुल दस्ता का सक्रिय सदस्य है। हिंसा के मास्टर माइंड आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था। हिंसा वाले दिन नोएडा में ही मौजूदगी थी। फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में भी आरोपी सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से उधम सिंह नगर का रहने वाला हिमांशु वर्तमान में दिल्ली के शालीमार गार्डन में रह रहा था। वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिमांशु का मुख्य आरोपी आदित्य आनंद से लगातार संपर्क बना हुआ था, जिसके आधार पर उससे पूछताछ की जा रही है।

सत्यम वर्मा पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज लखनऊ का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, यह भी बिगुल मजदूर दस्ता का सक्रिय सदस्य है। यह आरोपी भी मास्टर माइंड आदित्य आंनद के लगातार संपर्क में था।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस के अनुसार, जांच में इन दोनों लोगों की सक्रिय भूमिका सामने आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं को भड़काने और उन्हें कोऑर्डिनेट करने में सक्रिय रूप से शामिल थे, जिसके चलते झड़पें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed