{"_id":"6a8455695aecd4f30f0dffa4","slug":"gsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4623984-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सफदरजंग अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा राजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सफदरजंग अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा राजू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-1 थानाक्षेत्र में मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले का मामला सामने आया है। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, जेजे कॉलोनी सेक्टर-10 निवासी किशनपाल ने बताया कि रविवार देर रात लगभग 12 बजे उनका 27 वर्षीय बेटा राजू सेक्टर-10 में अंग्रेजी शराब के ठेके के पास स्थित होटल में गया था। वहीं पर अभिषेक नामक युवक से किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर अभिषेक ने राजू पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल राजू को इलाज के लिए सेक्टर-39 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि राजू सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी डी के शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।