फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

Fri, 24 Jul 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
gsfd
- हजरतपुर गांव के लिए जा रही नहर के पास पुलिस से हुई मुठभेड़
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव से हजरतपुर गांव के लिए जा रही नहर के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि हजरतपुर गांव नहर के पास जांच के दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो तीनों बाइक को तेज कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बुलंदशहर के रामनगर गुलावठी निवासी आलम के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। बदमाश सद्दाम एवं जीशान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की कब्जे से तमंचा, कारतूस और चाकू मिला है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है वहीं दो बदमाशों को कोतवाली लाया गया। गहन पूछताछ में बताया कि एक सप्ताह पहले ओमेक्स गोल चक्कर के समीप महिला, पुरुष से सोने की चेन का लॉकेट लूट लिया था। आरोपियों से लूटे गए सोने की चेन का लॉकेट, चांदी के जेवरात 40 हजार की नकदी बरामद की गई है। बदमाश आलम पर अलग-अलग थानों में सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article