सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: पूर्व कर्मचारी को कंपनी का सामान चोरी करते दबोचा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में फाइबर केबल बिछाने वाली कंपनी का लाखों रुपये का सामान चोरी करने वाले पूर्व कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos

कंपनी प्रतिनिधि सतीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि श्री साई हाईटेक नामक कंपनी फाइबर केबल बिछाने का कार्य करती है। कंपनी के पूर्व कर्मचारी नीरज कुमार, निवासी गांव बागपत को करीब पांच माह पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसने बृहस्पतिवार को गांव मकोड़ा के पास रखे कंपनी के सामान को चोरी करने की योजना बनाई। आरोपी नीरज कुमार ने एक और उसके चालक अंकुलपाल के साथ मिलकर शाम करीब 5 बजे से 7 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी ममित कुमार और सूरज कुमार को शक हुआ। जिन्होंने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 1200 मीटर ओएफसी केबल को बरामद किया है। केबल की कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। इसके अलावा आरोपियों के पास से डक्ट रोडर (करीब 28 हजार रुपये), फावड़े और गैती समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed