{"_id":"6a22e03e1fd8e716d10acd87","slug":"hi-tech-ot-will-be-built-in-chc-bhangel-construction-is-underway-noida-news-c-1-noi1095-4361713-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीएचसी भंगेल में हाइटेक बनेगा ओटी, निर्माण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीएचसी भंगेल में हाइटेक बनेगा ओटी, निर्माण जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिजेरियन से होने वाले प्रसव की सुविधा मिलेगा, अब तक इसके लिए जिला अस्पताल पर निर्भर रहते थे मरीज
फोटो
-- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ऑपरेशन थियेटर हाइटेक सुविधाओं से लैस होगा। लंबे समय से रुके निर्माण को नई कंपनी ने टेंडर मिलने के बाद दोबारा शुरू कर दिया है। ऑपरेशन थिएटर तैयार होने के बाद गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए जिला अस्पताल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।
बता दें कि भंगेल सीएचसी में हर महीने 200 से अधिक प्रसव होते हैं, जिनमें 10 से 12 मामलों में सिजेरियन होता है। हालांकि, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा न होने की वजह से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता था। आपात परिस्थितियों में परिजनों के साथ डॉक्टरों को भी दिक्कत होती थी।
जानकारी के अनुसार पहले ऑपरेशन थिएटर के निर्माण का ठेका एक कंपनी को दिया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद नया टेंडर जारी कर दूसरी कंपनी को काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन थिएटर का निर्माण जारी है। इसके पूरा होने के बाद मरीजों, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी। सिजेरियन से प्रसव की सुविधा भी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगी। -डॉ. यतेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी