{"_id":"6a2fea8d2611cd47fd0f0499","slug":"sfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97543-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब बुजुर्ग नहीं रहेंगे अकेले, यूपी-112 की ''सवेरा योजना'' पहुंची ग्रेटर नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब बुजुर्ग नहीं रहेंगे अकेले, यूपी-112 की ''सवेरा योजना'' पहुंची ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- साइबर अपराध से बचाव और आपातकालीन सहायता प्रणाली की दी गई जानकारी
- करीब 150 वरिष्ठ नागरिकों ने योजना में कराया पंजीकरण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए संचालित यूपी-112 की ''सवेरा योजना'' के तहत शनिवार को पूर्वांचल रॉयल सिटी में जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा राधा रमण सिंह की उपस्थिति में हुआ।
थाना बीटा-2 क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सवेरा योजना के उद्देश्यों, लाभों और इससे जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह योजना वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, कुशलक्षेम और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप करीब 150 नए पंजीकरण किए गए। अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता पड़ने पर यूपी-112 की ओर से त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वरिष्ठ नागरिकों ने योजना की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा जताया।