सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindu conference held at 26 locations; 4000 people arrived at Ved Van Park.

Noida News: 26 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन, वेद वन पार्क में पहुंचे 4000 लोग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Hindu conference held at 26 locations; 4000 people arrived at Ved Van Park.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहर में 26 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन हुआ। सेक्टर-78 स्थित वेद वन पार्क में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता सीमा कमल कुमार ने की। मुख्य अतिथि आईसीसीआर के संपादक रवि शंकर ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। डॉ. नरेश शर्मा ने गोरक्षा और आशीष गोडसे ने धर्मांतरण से होने वाली हानियों पर अपने विचार रखे।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने पहलगाम आतंकी हमले पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। सम्मेलन में 4000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-121, सेक्टर-40, सेक्टर-117 से 120 तथा सेक्टर-77 सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed