फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In Gautam Buddha Nagar, honesty prevails now, not extortion.

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में अब रंगदारी नहीं, ईमानदारी चलती है

Mon, 03 Aug 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
In Gautam Buddha Nagar, honesty prevails now, not extortion.
गौतमबुद्ध नगर में अब रंगदारी नहीं, ईमानदारी चलती है
विज्ञापन

- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दादरी के चिटैहरा में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा में बोले
- कहा, सपा की लाल टोपी लोगों के खून से रंगी हुई, गुंडों की सरकार ने हमेशा गुंडों का साथ दिया

फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 2017 से पहले गौतमबुद्ध नगर में सात बजे के बाद बेटियां घर से नहीं निकलती थीं। गुंडों की सरकार भी गुंडों का ही साथ दिया करती थी। असल में सपा की लाल टोपी लोगों के खून से रंगी हुई है। दादरी-नोएडा में जितने कांड हुए हैं, उनको याद दिलाकर मैं घावों को हरा नहीं करना चाहता। अब गौतमबुद्ध नगर में रंगदारी नहीं, ईमानदारी चलती है। सोमवार को दादरी के चिटैहरा में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा में यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कही।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, लोग एसी कमरों में बैठकर गौतमबुद्ध नगर का मिजाज भांपते हैं। उनको अब यहां आना चाहिए। यह क्षेत्र अब पूरे प्रदेश का इकॉनोमिक पॉवर हाउस बन चुका है। ऐसा किसानों के बड़ा दिल दिखाते हुए जमीनें विकास के लिए देने की वजह से संभव हुआ। नोएडा एयरपोर्ट को मैं इसीलिए युवाओं के सपने की उड़ान कहता हूं। डबल इंजन सरकार में बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां फैक्टरियां चला रही हैं। पहले यही निवेशक खराब कानून व्यवस्था की वजह से आना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, योगी सरकार में कानून व्यवस्था बदली है। सपा में सरकार और अपराधियों का गठजोड़ चलता था। अब यही गुंडे-माफिया या तो जेल में हैं, या दुनिया छोड़ चुके हैं। जिन युवाओं को हकीकत नहीं पता, वह अपने माता-पिता से पूछें कि क्या हालात थे। कट्टा-बम बनाने वाली छवि से भाजपा सरकार ने प्रदेश को ब्रह्मोस और ड्रोन बनाने वाले प्रदेश में बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
पूर्व सीएम विदेश जाते थे, नोएडा आने में अंधविश्वासी बने
प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि पूर्व सीएम विदेश जाते थे। लेकिन, लखनऊ से 486 किमी दूर नोएडा कभी नहीं आए। एक अंधविश्वास की वजह से ऐसा हुआ। कुर्सी तो फिर भी चली गई लेकिन अपने कर्मों की वजह से गई। नोएडा का विकास जरूर पीछे रह गया। योगीजी ने अंधविश्वास को तोड़ा और विकास तेज किया। अब वह तीसरी बार भी मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed