{"_id":"6a2961c5de9593f8af03adde","slug":"in-wind-wall-of-five-floor-wall-fall-on-next-home-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7622-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज आंधी से टूटी पांच मंजिला इमारत की दीवार, पड़ोसी परिवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज आंधी से टूटी पांच मंजिला इमारत की दीवार, पड़ोसी परिवार बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- निर्माणाधीन मकान की दीवार भाजपा नेता के मकान के छत पर गिरी
- दूसरे कमरों में सो रहे थे परिवार के लोग, दो महिलाएं मामूली रूप से हुई घायल
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा। एनसीआर में देर रात चली तेज आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि एक पल में लोगों की नींद और चैन दोनों उड़ गए। यमुना सिटी के रबूपुरा में आंधी के तेज झोंकों के बीच एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत की दीवार और छत भरभराकर पड़ोसी मकान पर जा गिरी। देखते ही देखते दो मंजिला मकान की छत मलबे में तब्दील हो गई और पूरे इलाके में चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई। हादसे में परिवार की दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गईं।
रबूपुरा के मुहल्ला आजाद नगर में टॉवर वाली गली में गांव चांदपुर में जितेंद्र उर्फ जीतू अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। उनके घर के बगल में भाजपा शमशेर खां और उनके भाई शमशुद्दीन का मकान है। मंगलवार रात जब तेज आंधी आई तो जीतू के पांच मंजिला मकान से निर्माणाधीन दीवार टूटकर शमशेर खां के मकान पर आ गिरी। जिससे शमशेर के मकान की छत और दीवारें पूरी तरह से ध्वस्त होकर गिर गए। अचानक हुई इस घटना से घर में सो रहे लोग डर गए और एक दूसरे को बचाने के लिए चीख पुकार मच गई। वहीं शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और अंदर के कमरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसमें भाजपा नेता के भाई शमशुद्दीन की पत्नी नसीम और उसकी पुत्रवधू हसीबा पत्नी अकरम मामूली रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद रात में ही उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मकान गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस : तेज आंधी से मकान गिरने की सूचना मिलने पर रबूपुरा कोतवाली की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में रात में ही राहत कार्य पूरा कराया गया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों ने आपसी समझौते के बाद किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
30 लाख रुपये का हुआ नुकसान : भाजपा नेता शमशुद्दीन ने बताया कि पांच मंजिला मकान की दीवार और छत गिरने के कारण उनका मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। उन्होंने बताया कि राहत इस बात की है कि परिवार में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारण उनका और मकान का निर्माण करा रहे जितेंद्र का लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब दोबारा से पूरे मकान का निर्माण कराया जाएगा।