फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions to strengthen safety measures at the construction site.

Noida News: निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश

Mon, 03 Aug 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions to strengthen safety measures at the construction site.
निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश
विज्ञापन


नोएडा। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में सुरक्षा इंतजाम वर्क सर्कल व विभाग को पुख्ता कराने होंगे। यह निर्देश प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी व सतीश पाल ने सोमवार को सभी विभागों की बैठक कर जारी किए। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने कहा, सड़क निर्माण, पार्क की मरम्मत, नाला सफाई या अन्य कोई भी काम हो रहा हो वहां पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखने जरूरी हैं। यह जिम्मेदारी परियोजना के प्रभारी इंजीनियर की होगी। 15 जुलाई तक नाला सफाई पूरी करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन काम पूरा नहीं होने पर अब प्राधिकरण ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। नाले की सफाई की निगरानी ड्रोन से होगी और बिना तकनीकी साक्ष्य के किसी भी ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि नाला सफाई कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है और इसमें तेजी लाने की जरूरत है। काम शुरू होने से पहले, सफाई के दौरान और कार्य पूरा होने के बाद की जीपीएस लोकेशन और तारीख वाली तस्वीरें जमा करनी होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed