{"_id":"6a524af248f5d15e5809da4e","slug":"karate-masters-from-japan-russia-dubai-and-nepal-shared-techniques-noida-news-c-23-1-lko1064-99908-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जापान, रूस, दुबई और नेपाल के कराटे मास्टर्स ने साझा की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जापान, रूस, दुबई और नेपाल के कराटे मास्टर्स ने साझा की तकनीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एस्टर पब्लिक स्कूल में 80 से ज्यादा प्रशिक्षक हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-1 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में शनिवार से दो दिवसीय शितो रियू कराटे टेक्निकल सेमिनार का आगाज हुआ। सेमिनार में जापान, रूस, दुबई, नेपाल, मलेशिया सहित भारत के वरिष्ठ कराटे मास्टर्स ने उत्तर भारत के प्रशिक्षकों को शितो रियू कराटे की आधुनिक तकनीकों और बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। पहले दिन विभिन्न राज्यों से आए करीब 80 से 90 कराटे प्रशिक्षक शामिल हुए।
कार्यक्रम में विश्व शितो रियू कराटे के अध्यक्ष जापान के काइचो जेन्जो इवाता मुख्य आकर्षण रहे। उनके साथ कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भारत शर्मा, ऑल इंडिया शितो रियू कराटे यूनियन के अध्यक्ष सीएस अरुण मचैय, दुबई के शिहान रामलिंगम के, रूस की क्योशी ओक्साना त्सुनेव्स्काया, मलेशिया के एलन गोवन और नेपाल के दंबर सोमाई मगर आदि कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं, भारत से सीएस अरुण मचैया, शशिधरन, राहुल तावड़े, कोला प्रताप, डोमनिक, डॉन बॉस्को, जीके प्रदीप, अनिल कुमार, जगदीश एम., पार्थ सारथी और प्रणय कुमार ने भी प्रशिक्षकों को कराटे की तकनीकी बारीकियों का अभ्यास कराया।
स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने बताया कि सेमिनार के पहले दिन ब्लैक बेल्ट डिग्री (डैन ग्रेडिंग) परीक्षा भी आयोजित की गई। इस परीक्षा में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए 80 से 90 कराटे मास्टर्स ने अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।