फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Labourer dies of electrocution in Noida, FIR registered against landlord

UP: नोएडा में करंट लगने से एक मजदूर की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती; मकान मालिक पर एफआईआर

Sun, 16 Aug 2026 11:19 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 16 Aug 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies of electrocution in Noida, FIR registered against landlord
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

नोएडा के सेक्टर 117 सोरखा में करंट लगने से मौत मामले में मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि काम के दौरान मकान में इधर-उधर गलत वायरिंग की गई थी। जिसे ठीक कराए बिना ही कर्मचारियों को कम पर उतार दिया गया। 

विज्ञापन


शनिवार को दो कर्मचारी निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक राजमिस्त्री को करंट चपेटे में ले लिया, उसे बचाने आए दूसरे मजदूर को भी करंट का झटका लगा। अस्पताल में ले जाते वक्त एक की मौत हो गई, दूसरा का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के परिवार की शिकायत पर सेक्टर 113 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिनांक 15 अगस्त को थाना सेक्टर 113 क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोरखा में जनपद शाहजहांपुर के निवासी दो मजदूर चिनाई का काम कर रहे थे। काम करने के दौरान दो व्यक्तियों सोबरन व विजयकांत को करंट लग गया, जिस कारण सोबरन उपरोक्त की मौत हो गई है। विजयकांत उपरोक्त को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है। थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed