फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   lawyer AP Singh fight legal battle for Indian citizenship of Seema Haider and Sachin Meena child

Seema Haider Pregnant: सीमा-सचिन के बच्चे पर पैदा होते ही टूट पड़ेगी ये आफत, हैदर के भाई बोले- मैं लड़ूंगा

Mon, 23 Dec 2024 05:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

पुलिस सीमा को अवैध घुसपैठ के लिए गिरफ्तार भी कर चुकी है लेकिन बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी। इस मामले में बिना अनुमति पाकिस्तान से नेपाल होते भारत में प्रवेश विदेशी अधिनियम की धाराओं में रबूपुरा कोतवाली में केस दर्ज है।

विज्ञापन
lawyer AP Singh fight legal battle for Indian citizenship of Seema Haider and Sachin Meena child
सीमा हैदर और सचिन मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आईं सीमा हैदर ने खुद के सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि की है। सीमा हैदर ने अपने हिन्दुस्तानी पति सचिन मीणा को इसकी जानकारी देकर वीडियो बनाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सीमा सचिन से खुशी का इजहार करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन


'बच्चे के अधिकार लिए लड़ेंगे कानूनी कार्रवाई'
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सीमा और सचिन दोनों प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लिए हुए खड़े हैं। प्रेग्नेंसी किट टेस्ट के नतीजे को देखकर सीमा हैदर मुस्कुरा रही हैं और सचिन से कह रही हैं कि तुम फिर पापा बनने वाले हो। सीमा की बात सुनकर सचिन हैरान रह गया। वीडियो में सचिन से सीमा कह रही हैं कि अब खुशी का इजहार करके दिखाओ। इस पर सचिन ने प्रेग्नेंसी किट को पकड़कर सीने से लगाने के साथ सीमा को गले लगाया। वहीं अधिवक्ता एपी सिंह का कहना है कि सीमा हैदर और सचिन के बच्चे के भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए जरूरी कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। बता दें कि एपी सिंह सीमा हैदर को अपनी बहन मानते हैं और रक्षा बंधन पर उनसे राखी भी बंधवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पब्जी में लड़ते-लड़ते हुआ था प्यार
बता दें कि सीमा हैदर साल 2023 मई में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं। इसके बाद से ही सीमा हैदर भारत और पाकिस्तान में हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। सीमा अपने भारतीय पति सचिन के साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। सीमा हैदर और सचिन ऑनलाइन पबजी खेलते हुए मिले थे। बाद में सीमा ने सचिन से नेपाल में मुलाकात की और इसके बाद अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आ गई थीं। सीमा हैदर इस समय ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा और उनके परिवार के साथ रहती हैं। सचिन और सीमा हैदर के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। सीमा करवाचौथ से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक हर छोटे-बड़े मौके पर वीडियो अपलोड करती रहती हैं।

विज्ञापन

जेवर कोतवाली पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस सीमा को अवैध घुसपैठ के लिए गिरफ्तार भी कर चुकी है लेकिन बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी। इस मामले में बिना अनुमति पाकिस्तान से नेपाल होते भारत में प्रवेश विदेशी अधिनियम की धाराओं में रबूपुरा कोतवाली में केस दर्ज है। मामले की विवेचना जेवर कोतवाली द्वारा की जा रही है। मामले में सीमा हैदर के पाकिस्तान पति गुलाम हैदर ने भी सीमा पर केस किया हुआ है। एसीपी ग्रेटर नोएडा सार्थक सेंगर का कहना है कि सीमा हैदर के पासपोर्ट संबंधी जरूरी दस्तावेजी की जानकारी दूतावास से मांगी गई है। दूतावास से अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही चार्जशीट फाइल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed