फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leopard sighting claimed near Aimanabad in Greater Noida West; search underway.

Noida News: ग्रेनो वेस्ट के ऐमनाबाद के पास तेंदुआ दिखने का दावा, तलाश जारी

Wed, 19 Aug 2026 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Leopard sighting claimed near Aimanabad in Greater Noida West; search underway.
ग्रेनो वेस्ट में तेंदुआ दिखने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
फोटो:---------------
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के ऐमनाबाद के पास तेंदुआ दिखने का दावा, तलाश जारी

-ग्रेनो वेस्ट के ऐमनाबाद गांव के पास की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
-वन विभाग ने कहा, 12 दिन पुरानी वीडियो, उसमें तेंदुआ है या फिशिंग कैट स्पष्ट नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के ऐमनाबाद गांव के पास तेंदुआ देखा गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पिछले तीन दिन से गांव के बाहर व आसपास के जंगल में तलाश कर रही है। हालांकि विभाग का कहना है कि प्रथम दृष्टया वीडियो ऐमनाबाद गांव के पास का लग रहा है। उसमें तेंदुआ या फिशिंग कैट के बारे में स्पष्ट नहीं हो रहा है। वीडियो करीब 12 दिन पुरानी है।


ग्रेनो वेस्ट में ऐमनाबाद गांव के बाहर जंगल है। वीडियो में तेंदुआ जैसा जंगली जानवर दिख रहा है। वीडियो बनाने वाले ने दावा किया है कि रात के समय गांव के बाहर यह तेंदुआ देखा गया है। वहीं सर्च ऑपरेशन चला रही टीम को वहां किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं। प्रभागीय वनाधिकारी गौतमबुद्ध नगर रजनीकांत मित्तल ने बताया कि बारिश के मौसम में जानवर के पंजे के निशान मिलने की संभावना अधिक रहती है लेकिन वहां कोई निशान नहीं मिला है। गांव के लोगों को भी सावधान रहने को बोला गया है। जिस जगह पर जंगली जानवर देखा गया है, वहां से हिंडन नदी पास में है। हो सकता है कि जानवर नदी के किनारे वहां से निकल गया हो लेकिन फिलहाल टीम को अलर्ट रखा गया है। वहीं ऐमनाबाद गांव के चारों तरफ हाइराइज सोसाइटियों बनी हुई है। वहां के लोग भी सतर्क है।

ग्रेनो वेस्ट में तेंदुआ दिखने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

ग्रेनो वेस्ट में तेंदुआ दिखने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed