सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lift falls from 13th floor to 7th floor, elderly woman breaks leg

Noida News: 13वीं से 7वीं मंजिल पर गिरी लिफ्ट, बुजुर्ग महिला का पैर टूटा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Lift falls from 13th floor to 7th floor, elderly woman breaks leg
विज्ञापन
नाती-नातिन के साथ घर लौट रही थी महिला, बिजली जाने से हुआ हादसा
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसायटी में 13वीं से सातवीं मंजिल पर जाकर लिफ्ट गिर गई। इसमें मौजूद 65 साल की बुजुर्ग महिला का पैर चार जगहों से टूट गया। जानकारी के अनुसार, बिजली जाने से यह हादसा हुआ। आरोप है कि बुजुर्ग को मौके पर व्हीलचेयर तक नहीं मिली। वह किसी तरह अपने घर तक पहुंची। उन्होंने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। तब उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।
पीड़ित महिला रीना प्रसाद (65) एफ 7 टावर में अपने परिवार के साथ रहतीं हैं। उनके पति उमेश्वर प्रसाद ने बताया सोमवार साम करीब पांच बजे रीना 11 और सात साल के नातिन और नाती को ट्यूशन से लेने गईं थीं। गनीमत रही कि वे दोनों ठीक हैं। लिफ्ट से वह दोनों को लेकर लौट रहीं थीं। 13वीं मंजिल पर जैसे ही लिफ्ट पहुंची, इसी दौरान बिजली चली गई और लिफ्ट गिरकर सीधे सातवीं मंजिल पर पहुंची। बच्चे और रानी तीनों लिफ्ट के फ्लोर पर गिर गए। किसी तरह तीनों संभले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची तो रानी उससे बाहर नहीं निकल पा रहीं थीं। दोनों बच्चे बुरी तरह घबराए हुए थे। उमेश्वर प्रसाद ने बताया कि अभी थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। उनका आरोप है कि लिफ्ट एक्ट लागू होने के बाद भी ईकोविलेज-1 सोसायटी में लिफ्ट को लेकर समस्याएं लगातार बनी हुईं हैं। लोगों ने कई बार थाने में शिकायत दी। एक्ट के मुताबिक लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण कराना जरूरी है।
------------------------

लिफ्ट में यूपीएस था, तकनीकी खामी से गिरी
इकोविलेज एक सोसायटी के 52 टॉवर में करीब 97 लिफ्ट हैं। सभी में यूपीएस लगे हैं। बिजली जाने के बाद लिफ्ट गिरने की घटना तकनीकी खराबी से हुई। बिजली जाने पर यूपीएस की मदद से लिफ्ट नजदीकी फ्लोर पर जाकर रुकती है और वहां पर खुल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed