{"_id":"6a635f62106b9bd45b06e6d2","slug":"lord-jagannaths-chariot-returned-with-devotion-and-enthusiasm-grnoida-news-c-1-noi1095-4536601-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रद्धा और उत्साह के साथ लौटा भगवान जगन्नाथ का रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रद्धा और उत्साह के साथ लौटा भगवान जगन्नाथ का रथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भगवान जगन्नाथ मंदिरों में धूमधाम से निकाली गई बहुड़ा यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भाव से हिस्सा लिया और जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए। सेक्टर-121, 61, 34 और 102 के जगन्नाथ मंदिरों में आयोजन हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले भगवान का विशेष शृंगार किया गया। रथ की पूजा और आरती की गईं। इसके अलावा रथ को फूलों और वस्त्रों से सजाया गया।
इसके बाद पहांडी विधि से भगवान जगन्नाथ, बालभद्र और सुभद्रा को रथ पर विराजमान कराया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ बजाते हुए भक्तों ने रथ को खींचकर वापस मुख्य मंदिर तक पहुंचाया। मंदिर परिसर में वापस लौटने के बाद महाआरती की गई। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। सेक्टर-121 स्थित मंदिर की यात्रा सेक्टर-71 के बालकनाथ मंदिर से यात्रा दोपहर बाद 3 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे मंदिर पर आकर समाप्त हुई।
हिंदू समिति ने पहली बार निकाली यात्रा
सेक्टर-61 स्थित रॉयल गार्डन स्टेट परिसर के स्वर्ण क्षेत्र मंदिर में हिंदू समिति की ओर से भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा पहली बार निकाली गई। इसमें सेक्टर-61, 51, 53 व 33 समेत आसपास के क्षेत्रों से लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। विशेष अतिथि महेश चौहान, प्रमोद भल्ला, रामकिशन यादव, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।