सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mamta will show her strength in Masters National Badminton

Noida News: मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन में दम दिखाएंगी ममता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Mamta will show her strength in Masters National Badminton
विज्ञापन
- गोवा में होने वाली प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर का करेंगी प्रतिनिधित्व
Trending Videos


निशांत पटेल



नोएडा। शहर की वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी ममता रानी यादव ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में 60 से ज्यादा उम्र वर्ग में खिताब जीता।ममता अब 18 से 25 मार्च तक गोवा में होने वाली 48वीं भारतीय मास्टर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस सफलता पर उन्होंने कहा कि ‘मेरे लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनीं। नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
ममता ने यूपी स्टेट मास्टर्स प्रतियोगिता के युगल मुकाबले के फाइनल में महाराष्ट्र की सफिया अंजुम फारूकी और सुरेखा साटम जोड़ी को हराया था। ममता की जोड़ीदार गोवा की मंजू खांडेपारकर थीं, जिनके साथ उनका तालमेल बेहतरीन रहा। इससे पहले ममता ने महिला एकल और मिश्रित युगल मुकाबलों के भी कई राउंड जीते थे। निरंतर मेहनत और फिटनेस के प्रति उनके अनुशासन ने उन्हें वेटरन वर्ग की अग्रणी खिलाड़ियों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed