सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man kills friend in Greater Noida to steal gold bangles burns dead body

कड़े के लालच में दोस्त बना कातिल: पहले सिर में मारे डंडे, जिंदा न बचे तो बाइक से पेट्रोल डालकर जला डाला

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 15 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक हुजैफ और आरोपी शहजाद आपस में घनिष्ठ मित्र थे और दोनों नशा करने के आदी थे। हुजैफ नया मोबाइल फोन खरीदना चाहता था और एयर कंडीशनर का काम शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत थी।

Man kills friend in Greater Noida to steal gold bangles burns dead body
कड़े के लिए दोस्त ने दोस्त को मारकर जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित कासना कोतवाली क्षेत्र में मिले एसी मैकेनिक के जले हुए शव की गुत्थी को पुलिस ने तीन दिन के भीतर सुलझाते हुए उसके ही दोस्त को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शहजाद उर्फ बिट्टू (19) निवासी गांव दौला राजपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने सोने के कड़े हड़पने की नीयत से अपने मित्र की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में शव को जलाकर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा, तीन पीली धातु के कड़े और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

हुजैफ के तौर पर हुई मृतक की पहचान
डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि 12 जून को गांव चीरसी की नहर के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव आंशिक रूप से जला हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। बाद में मृतक की पहचान दनकौर थाना क्षेत्र के दौला राजपुर निवासी 23 वर्षीय हुजैफ पुत्र मुज्जमिल के रूप में हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले के खुलासे के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए और मृतक के संपर्कों की पड़ताल की। इसी क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर सोमवार को शहजाद उर्फ बिट्टू निवासी दौला राजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुजैफ और आरोपी शहजाद थे करीबी दोस्त
पूछताछ में आरोपी ने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक हुजैफ और आरोपी शहजाद आपस में घनिष्ठ मित्र थे और दोनों नशा करने के आदी थे। हुजैफ नया मोबाइल फोन खरीदना चाहता था और एयर कंडीशनर का काम शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत थी। परिवार वालों द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर उसने कथित तौर पर अपनी मां के चार पीली धातु के कड़े चोरी कर लिए थे। उसने इन कड़ों को बेचने की बात अपने दोस्तों और शहजाद को भी बताई थी।

विज्ञापन

कड़े बिकवाने का दिया था झांसा
इसी जानकारी के बाद आरोपी की नीयत कड़ों पर खराब हो गई। 12 जून को उसने हुजैफ को कड़े बिकवाने का झांसा दिया और अपनी बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। रास्ते में दोनों ने नशा किया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान की तलाश करते हुए चंद्रावल गांव के पास नहर किनारे ले गया। वहां पहुंचने के बाद शहजाद ने मौका देखकर डंडे से हुजैफ के सिर पर हमला कर दिया। पहले वार से वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर कई बार डंडे से प्रहार किए। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी कड़े लेकर वहां से भाग निकला।

शव को नहर में फेंकने की फिराक में था
हालांकि कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद आरोपी को आशंका हुई कि कहीं हुजैफ जीवित न हो। इस डर से वह दोबारा घटनास्थल पर लौटा। वहां उसने शव की पहचान मिटाने के उद्देश्य से अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और शव पर छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटें तेज होने पर उसे डर लगा कि आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच सकते हैं। इस कारण वह शव को नहर में फेंकने की योजना पूरी किए बिना ही वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना डंडा, तीन पीली धातु के कड़े और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पेट्रोल डालकर लगाई थी आग
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने हत्या के बाद शव की पहचान छापने के लिए अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर डाला था। आरोपी हत्या के बाद घटना से चला गया था लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाए इस कारण वह घटना स्थल पर दोबारा लौटा और शरीर पर पेट्रोल डाला था। साथ ही आग लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed