{"_id":"69ef60d527a5f64f8400ef30","slug":"merchants-mobile-phone-has-been-sent-for-forensic-exam-noida-news-c-23-1-lko1064-93331-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किराना व्यापारी के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किराना व्यापारी के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
-ईकोटेक-1 क्षेत्र में कंपनी के पास खड़ी कार में मिला था किराना व्यापारी का शव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद किराना व्यापारी के शव को पुलिस ने परिजन को सौंप दिया। इसके बाद परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पी-4 निवासी राहुल बिधूड़ी (30) का शव रविवार को कोफोर्ज कंपनी के पास गांव घरबरा के समीप उनकी स्कॉर्पियो से संदिग्ध हालात में मिला था। जांच के दौरान मृतक के हाथ में पिस्टल मिली थी, जिसमें एक खोखा कारतूस फंसा हुआ था। साथ ही गाड़ी के शीशे पर गोली निकलने का निशान भी पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि किराना व्यापारी ने गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजनों ने मामले में ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस से अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है। हालांकि, पुलिस ने किराना व्यापारी के मोबाइल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू की है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X