सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Meritorious children of policemen honored

Noida News: पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Meritorious children of policemen honored
विज्ञापन
फोटो--

- 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सात छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन्स में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

समारोह में एसीपी पुलिस लाइन शकील मोहम्मद ने सात मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इन विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025-26 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। एसीपी ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, परिश्रम और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के दौरान वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन मुख्यालय लखनऊ की अध्यक्ष भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं। पुलिसकर्मियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आठ प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के साथ किए गए एमओयू की जानकारी भी दी गई। छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को रियायती दरों पर कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने की योजना से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed