सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minister, there is no electricity for 8 to 10 hours in summer.

Noida News: मंत्री जी, गर्मी में 8 से 10 घंटे बिजली नहीं आती

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Minister, there is no electricity for 8 to 10 hours in summer.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी में पिछले लगभग 6–7 वर्षों से बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस गंभीर समस्या को लेकर रविवार को व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ जाकर ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शो विंडो कहे जाने वाले जनपद में गर्मी में 8 से 10 घंटे बिजली नहीं आती है। निवासियों ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण गर्मियों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार सोसाइटी को 4–6 घंटे तक और कभी-कभी 8–10 घंटे तक जनरेटर सप्लाई पर निर्भर रहना पड़ता है। इस मौके पर एओए अध्यक्ष बलवंत सिंह, कपिल शर्मा,सुमित कुमार शर्मा और अभिषेक त्यागी शामिल रहे। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed