{"_id":"6a0ef977320a9cab29054223","slug":"minor-theft-golden-pendent-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95323-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नन्हे चेार ने उड़ाई डायमंड पेंडेंट चेन, महिला संग हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नन्हे चेार ने उड़ाई डायमंड पेंडेंट चेन, महिला संग हुआ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- गौड़ सिटी मॉल के एक ज्वेलरी शोरूम में हुई थी वारदात
-बच्चे ने स्टाफ की व्यस्तता का उठाया फायदा, स्टॉक जांच में खुली वारदात
- सीसीटीवी के जरिये सामने आई बात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी मॉल के एक ज्वेलरी शोरूम से करीब 72 हजार रुपये कीमत की डायमंड पेंडेंट चेन चोरी हो गई। चोरी की यह वारदात एक बच्चे द्वारा अंजाम दिए जाने का आरोप है, जो घटना के बाद बाहर खड़ी एक महिला के साथ मौके से फरार हो गया। शोरूम प्रबंधन ने मामले में बिसरख कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गौड़ सिटी मॉल के भूतल पर स्थित औकेरा ज्वेलरी शोरूम के स्टोर मैनेजर सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 की रात एक बच्चा शोरूम में आया। उस समय स्टाफ के कर्मचारी दूसरे ग्राहक को सामान दिखाने में व्यस्त थे। इसी दौरान बच्चे ने मौका देखकर एक पेंडेंट चेन चोरी कर ली और तुरंत बाहर भाग गया। बाहर पहले से एक अज्ञात महिला खड़ी थी, जिसके साथ वह फरार हो गया। शोरूम प्रबंधन के अनुसार चोरी हुई ज्वेलरी में 18 कैरेट सोने की पेंडेंट चेन और डायमंड लगा हुआ था। इसका कुल वजन 4.633 ग्राम बताया गया है। जिसमें 4.327 ग्राम सोना और 1.530 कैरेट डायमंड शामिल है। चोरी हुए आभूषण की कुल कीमत 72,409 रुपये आंकी गई है।
घटना का पता तुरंत नहीं चल सका। देर रात नियमित स्टॉक जांच के दौरान ज्वेलरी गायब मिलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें बच्चे की हरकत सामने आई। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Trending Videos