{"_id":"6a29636812c561433901038c","slug":"mobile-snatcher-arrested-grnoida-news-c-1-noi1095-4378948-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 21 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 21 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी व स्नेचिंग के 21 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-55 के पास खाली पड़े प्लॉट से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-115 निवासी लोकेश व प्रदीप के रूप में हुई है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार को दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। नशे और महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट व स्नेचिंग करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति मोबाइल पर बात करता या हाथ में फोन लेकर चलता दिखाई देता, पीछे से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेते और फरार हो जाते थे। एक बाइक से लगातार 15 से 20 दिन तक वारदातें करने के बाद वे बाइक बदल देते थे, ताकि पुलिस को शक न हो और पहचान से बचा जा सके। आरोपियों ने खुलासा किया कि छीने गए मोबाइल फोन वे दिल्ली में ले जाकर बेच देते थे। उनसे मिलने वाले पैसों से नशा करते और अपने खर्च पूरे करते थे। बरामद 21 मोबाइल फोन भी नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों से झपटमारी कर जुटाए गए थे। पुलिस अब इन मोबाइलों के असली मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस दिलाने की प्रक्रिया में जुटी है।